नई दिल्ली। कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन चल रहा है जिसके कारण कई परीक्षाएं स्थगित की गई हैं इसी क्रम में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल और हायर सेकंडरी व्यावसायिक की 4 मई से होने वाली मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रो.वी.के.गोयल ने गुरुवार को यहां बताया कि हाईस्कूल और हायर सेकंडरी व्यावसायिक की कुछ परीक्षाएं कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए स्थगित की गई थी, जिसकी संशोधित समय सारिणी 4 मई से 8 मई तक निर्धारित की गई थी, लेकिन लॉकडाउन जारी रहने के कारण शासन स्तर से इसे स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर विचार-विमर्श कर परीक्षाओं की नई समय-सारिणी बाद में घोषित की जाएगी।
- Hindi News
- एजुकेशन
- परीक्षा
- कोरोनावायरस के चलते छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित
कोरोनावायरस के चलते छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल और हायर सेकंडरी व्यावसायिक की 4 मई से होने वाली मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement