1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CLAT 2020 Exam: 22 अगस्त को ऑनलाइन मोड से होगी क्लैट की परीक्षा

CLAT 2020 Exam: 22 अगस्त को ऑनलाइन मोड से होगी क्लैट की परीक्षा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 30, 2020 07:50 pm IST,  Updated : Jun 30, 2020 07:50 pm IST

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (Common Law Admission Test 2020) अब 22 अगस्त (शनिवार) को ऑनलाइन मोड पर आयोजित की जाएगी। 

CLAT 2020 exam will be held on August 22- India TV Hindi
CLAT 2020 exam will be held on August 22 Image Source : INDIA TV

CLAT 2020 Exam: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (Common Law Admission Test 2020) अब 22 अगस्त (शनिवार) को फिजिकल टेस्ट सेंटरों में कंप्यूटर-आधारित (ऑनलाइन मोड) माध्यम से आयोजित की जाएगी। CLAT जो 22 शीर्ष राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालयों द्वारा की स्नातक और स्नातकोत्तर कानून डिग्रियों में दाखिले के लिए आयोजित किया जाता है। अब इस प्रवेश परीक्षा को कोरोना की वजह से 22 अगस्त, 2020 को आयोजित किया जाएगा। 

टेस्ट दोपहर 3 से शाम 5 बजे के बीच लिया जाएगा। 10 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन किए जा सकते हैं। इसलिए जिसने भी अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है वो consortiumofnlus.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। आपको बता दें कि CLAT एग्जाम 10 मई को होना था, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से उसे पहले 24 मई, फिर 21 जून के लिए टाला गया। अब ये एग्जाम 22 अगस्त के लिए निर्धारित किया गया है।

आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई तक बढ़ा दी गई है, उम्मीदवार आवेदन शुल्क वापसी के लिए आवेदन करने में सक्षम हैं। (500 रुपये की कटौती के बाद, और एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन