1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. Coronavirus: आन्ध्र प्रदेश सरकार ने कक्षा 6 से 9वीं तक के सभी बच्चों को बिना परीक्षा किया पास

Coronavirus: आन्ध्र प्रदेश सरकार ने कक्षा 6 से 9वीं तक के सभी बच्चों को बिना परीक्षा किया पास

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 27, 2020 08:20 pm IST,  Updated : Mar 27, 2020 08:20 pm IST

कोरोनावायरस के कहर को देखते हुए आंध्र प्रदेश सरकार ने कक्षा 6 से 9वीं तक की सभी परीक्षाएं रद्द कर के सभी छात्रों को बिना परीक्षा दिए पास करने का निर्णय लिया है।

andhra pradesh- India TV Hindi
andhra pradesh

Coronavirus: कोरोनावायरस के कहर को देखते हुए आंध्र प्रदेश सरकार ने कक्षा 6 से 9वीं तक की सभी परीक्षाएं रद्द कर के सभी छात्रों को बिना परीक्षा दिए पास करने का निर्णय लिया है। चीन से आया कोरोनावायरस का प्रकोप भारत समेत पूरी दुनिया में तेजी से फेल रहा है, जिसके कारण सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई।

इससे पहले गुजरात सरकार कक्षा एक से नौ तथा 11वीं के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में भेजने का फैसला कर चुकी है क्योंकि इस साल कोरोना वायरस के कारण वार्षिक परीक्षाएं नहीं होंगी। तमिलनाडु और पदुचेरी में भी पहली से लेकर नौवीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों को बिना परीक्षा दिए ही अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन