1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CBSE CTET: सीबीएसई सीटेट की आवेदन तारीख आगे बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई

CBSE CTET: सीबीएसई सीटेट की आवेदन तारीख आगे बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 20, 2019 10:36 am IST,  Updated : Sep 20, 2019 10:36 am IST

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने सीटेट दिसंबर एग्जाम की आवेदन की तिथि बढ़ा दिया है।

cbse ctet december 2019- India TV Hindi
cbse ctet december 2019

CBSE CTET December 2019: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने सीटेट दिसंबर एग्जाम की आवेदन की तिथि बढ़ा दिया है। अब अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर 25 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने सीटेट दिसंबर एग्जाम के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है उन्हें सलाह है कि वो अब आखिरी तारीख से पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आवेदन कर लें, क्योंकि विभाग द्वारा अब रजिस्ट्रेशन की तिथि आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले सीटेट आवेदन की आखिरी तारीख 18 सितंबर थी। लेकिन ज्यादा से ज्यादा अभ्यर्थी सीटेट के लिए आवेदन कर सकें इसके लिए विभाग ने आवेदन की तिथि बढ़ा दिया है।

सीबीएसई सीटेट एग्जाम देशभर के 110 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर 8 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। सीबीएसई की तरफ से सीटेट पेपर-1 उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जाता है जो कक्षा 1 से कक्षा 5 तक पढ़ाने के लिए आवेदन करते हैं, जबकि सीटेट पेपर-2 एग्जाम उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जाता है जो कक्षा 5 से 8 तक पढ़ाने के लिए आवेदन करते हैं। सीबीएसई सीटेट एग्जाम पास करने वाले अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट 9 वर्षों तक वैलिड रहता है।

सीबीएसई सीटेट दिसंबर एग्जाम के लिए इन स्टेप्स के साथ करें आवेदन : CTET December 2019 Steps to Apply

  1. सीटेट आवेदन के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सीटेट दिसंबर एग्जाम लिंक पर क्लिक करें।
  3. सीबीएसई सीटेट दिसंबर एग्जाम लिंक पर क्लिक करते ही सीबीएसई सीटेट एग्जाम का फॉर्म खुलेगा।
  4. सीबीएसई सीटेट एग्जाम फॉर्म भरें और संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  5. सीबीएसई सीटेट एग्जाम डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद फीस पेमेंट करें।
  6. सीबीएसई सीटेट एग्जाम फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करने के बाद उसकी एक प्रति अपने पास रख लें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन