1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. DSSSB: डीएसएसएसबी ने स्टेनो एलडीसी एडमिट कार्ड किए जारी, यहां से करें चेक

DSSSB: डीएसएसएसबी ने स्टेनो एलडीसी एडमिट कार्ड किए जारी, यहां से करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 07, 2019 05:33 pm IST,  Updated : Oct 07, 2019 05:33 pm IST

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने सोमवार को लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) और स्टेनो के पदों पर होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

DSSSB Steno LDC e-Admit Card 2019- India TV Hindi
DSSSB Steno LDC e-Admit Card 2019

DSSSB Steno LDC e-Admit Card 2019: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने सोमवार को लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) और स्टेनो के पदों पर होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने एलडीसी और स्टेनो परीक्षा के लिए आवेदन किया है वह दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) की ऑफिशियल साइट dsssbonline.nic.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में ही उम्मीदवारों को पता चलेगा कि उनका परीक्षा केंद्र कहां है और उन्हें किस समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना है।

डीएसएसएसबी बोर्ड ध्यान पूर्वक एलडीसी परीक्षा को आयोजित कर रहा है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं वह उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की साइट के अलावा dsssb.delhi.gov.in पर क्लिक करके भी डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने से पहले आप अपने रजिस्ट्रेशन नंबर को जरूर अपने पास रखें जिससे एडमिट कार्ड को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड पर अभ्यार्थियों को साफ निर्देश दे दिया गया है कि वह परीक्षा के समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।

डीएसएसएसबी स्टेनो एलडीसी एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

1) उम्मीदवार सबसे पहले डीएसएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट www.dsssbonline.nic.in पर लॉग इन करें

2) ऑनलाइन सीबीटी परीक्षा 10TH, 11TH OBS 2018 के लिए डाउनलोड एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें
3) अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा
4) नए पेज पर अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और लॉगिन करें
5) लॉगिन करने के बाद आपका डीएसएसएसबी एलडीसी (LDC) और स्टेनो ई-एडमिट कार्ड 2019 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा
6) भविष्य की जरूरत के लिए डीएसएसएसबी एडमिट कार्ड हॉल टिकट डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन