1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. EPFO Assistant Admit Card 2019: जल्द जारी होगें ईपीएफओ असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

EPFO Assistant Admit Card 2019: जल्द जारी होगें ईपीएफओ असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 03, 2019 04:13 pm IST,  Updated : Jul 03, 2019 04:13 pm IST

EPFO Assistant Admit Card 2019: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने असिस्टेंट पदों पर भर्तियों के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द जारी किया जाएगा।

epfo assistant admit card - India TV Hindi
epfo assistant admit card 

EPFO Assistant Admit Card 2019: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने असिस्टेंट पदों पर भर्तियों के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द जारी किया जाएगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) असिस्टेंट की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर जाकर अपना एमडिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) असिस्टेंट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने संबंधित पूरा स्टेप विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की तरफ से असिस्टेंट पदों पर भर्तियों के लिए प्री एग्जाम 30 और 31 जुलाई को देश के विभिन्न सेंटरों पर आयोजित किया जाएगा। जबकि एडमिट कार्ड 20 जुलाई को जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 20 जुलाई से 30 जुलाई तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. 30 जुलाई के बाद विभाग द्वारा एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट से हटा लिया जाएगा।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन  भर्ती एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड : EPFO Assistant Admit Card 2019 How to Download

  1. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन असिस्टेंट एग्जाम एडमिट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना पर्सनल डिटेल्स इंटर सबमिट करें।
  4. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।
  5. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन असिस्टेंट एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड कर अपने पास रख लें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) इस भर्ती के जरिए कुल 280 पदों पर भर्तियां करेगा. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) असिस्टेंट एग्जाम में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की नियुक्तियां देशभर के विभिन्न कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ऑफिस में किया जाएगा।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) असिस्टेंट के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन फेज-1, फेज-2 और फेज-3 (इंटरव्यू) के आधार किया जाएगा. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) असिस्टेंट पदों पर चयन से संबंधित अधिक जानकारी अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन