1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. गेट एग्जाम ऑनलाइन आवेदन की तारीख 28 सितंबर तक बढ़ी, यहां करें अप्लाई

गेट एग्जाम ऑनलाइन आवेदन की तारीख 28 सितंबर तक बढ़ी, यहां करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 26, 2019 12:13 pm IST,  Updated : Sep 26, 2019 12:13 pm IST

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने, दिल्ली ने गेट 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ा दिया है।

GATE 2020 Application Dates Extended, how to apply- India TV Hindi
GATE 2020 Application Dates Extended, how to apply

GATE 2020 Application Dates Extended: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने, दिल्ली ने गेट 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ा दिया है। इच्छुक और अर्ह अभ्यर्थी गेट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑऩलाइन आवेदन 28 सितंबर तक कर सकते हैं। गेट की ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitd.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन से जुड़ा पूरा स्टेप दिया गया है। आपको बता दें कि गेट आवेदन की डेट दूसरी बार बढ़ाई गई है। इससे पहले गेट आववेदन के लिए आखिरी तारीख 24 सिंतबर था, लेकिन बाद में विभाग ने आवेदन की तिथि बढ़ाकर 26 सितंबर कर दिया था और अब आवेदन की आखिरी तारीख 28 सितंबर कर दिया है। गेट की मानें तो ऑनलाइन आवेदन कि तारीख इसलिए बढ़ाई गई है, क्योंकि वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से अधिक अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सके थें।

आईआटी दिल्ली की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन की मानें तो गेट एग्जाम 1, 2, 8 और 9 फरवरी को ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। जबकि रिजल्ट 16 मार्च को जारी जारी किया जाएगा। गेट 2019 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर एग्जाम से 3-4 सप्ताह पहले जारी किया जाएगा. गेट 2020 एग्जाम से जुड़ी अधिक जानकारी अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

गेट 2020 के लिए कैसे करें आवेदन: How To Register For GATE 2020 Exam Online

  1. सबसे पहले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitd.ac.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर ही New User रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. मांगी गई सभी डीटेल्स को ध्यान से भरें।
  4. डॉक्यूमेंट और फोटो की स्कैन्ड कॉपी को अप्लोड करें।
  5. अभ्यर्थी आवेदन फीस का भुगतान करें।
  6. इसके बाद एप्लिकेशन को सबमिट कर उसका प्रिंटआअट निकाल लें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन