1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. मध्य प्रदेश में UG-पीजी फाइनल ईयर की परीक्षाएं स्थगित, जल्द होगी नई तारीखों की घोषणा

मध्य प्रदेश में UG-पीजी फाइनल ईयर की परीक्षाएं स्थगित, जल्द होगी नई तारीखों की घोषणा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 16, 2020 12:01 pm IST,  Updated : Jun 16, 2020 12:01 pm IST

मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए इसी माह होने वाली उच्च शिक्षा और तकनीकी विभाग की स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।

graduate, postgraduate examinations postponed in Madhya...- India TV Hindi
graduate, postgraduate examinations postponed in Madhya Pradesh Image Source : FILE

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए इसी माह होने वाली उच्च शिक्षा और तकनीकी विभाग की स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। आधिकारिक तौर पर सोमवार को दी गई जानकारी के अनुसार, राज्य शासन द्वारा उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। उच्च शिक्षा विभाग की परीक्षाएं 29 जून से 31 जुलाई और तकनीकी शिक्षा विभाग की परीक्षाएं 16 जून से 31 जुलाई तक निर्धारित थीं। राज्य शासन द्वारा आगामी परीक्षा तिथियां बाद घोषित की जाएंगी।

ज्ञात हो कि राज्य में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। राज्य में अब तक साढ़े 10 हजार से ज्यादा मरीज पाए जा चुके हैं, वहीं साढ़े चार सौ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। विभिन्न वगरें द्वारा परीक्षाओं को स्थगित किए जाने की मांग की जा रही थी। आखिरकार सरकार ने परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला ले ही लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन