1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. हिमाचल प्रदेश: अब 19 जुलाई को होगी D.El.Ed CET-2020 प्रवेश परीक्षा

हिमाचल प्रदेश: अब 19 जुलाई को होगी D.El.Ed CET-2020 प्रवेश परीक्षा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 09, 2020 07:41 pm IST,  Updated : Jul 09, 2020 07:41 pm IST

अब ये परीक्षा 12 जुलाई के बजाय 19 जुलाई को होगी। सूत्रों ने बताया कि हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने ये फैसला वेबसाइट में आई तकनीकी खराबी के चलते लिया है, हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

Exam- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

शिमला. हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने 12 जुलाई को होने वाली D.El.Ed CET-2020 प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी है। अब ये परीक्षा 12 जुलाई के बजाय 19 जुलाई को होगी। सूत्रों ने बताया कि हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने ये फैसला वेबसाइट में आई तकनीकी खराबी के चलते लिया है, हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

आपको बता दें कि पिछले तीन दिनों ने हिमाचल शिक्षा बोर्ड की बेवसाइट सही से नहीं चल रही है। 12 जुलाई को होने वाली इस परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो पाए हैं। इसी वजह से टैट आवेदन की तारीख भी बढ़ानी पड़ी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन