1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. IBPS Clerk Exam 2019: रजिस्ट्रेशन के लिए तैयार कर लें ये डॉक्‍यूमेंट्स, पढ़ें यहां इसकी पूरी डिटेल

IBPS Clerk Exam 2019: रजिस्ट्रेशन के लिए तैयार कर लें ये डॉक्‍यूमेंट्स, पढ़ें यहां इसकी पूरी डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 20, 2019 04:02 pm IST,  Updated : Sep 20, 2019 04:02 pm IST

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की ओर से बैंक में क्लर्क की बंपर भर्ती पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

IBPS Clerk Exam 2019 Documents Requirement- India TV Hindi
IBPS Clerk Exam 2019 Documents Requirement

IBPS Clerk Exam 2019 Documents Requirement: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की ओर से बैंक में क्लर्क की बंपर भर्ती पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आईबीपीएस बैंक क्लर्क परीक्षा के लिए उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कई डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर आवेदन करने से पहले ये डॉक्यूमेंट्स अपने पास पहले से तैयार रख लें।

बता दें कि IBPS की क्लर्क के 12075 पदों पर भर्ती की जानी है। आईबीपीएस की ओर से 12 सितंबर को भर्ती के संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसके बाद अब उम्मीदवार अब क्लर्क परीक्षा के लिए 9 अक्टूबर 2019 तक आवेदन कर सकते हैं। आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा के लिए उम्मीदवार बहुत ही आसान तरीके से नीच लिखे स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा सकेंगे सिर्फ वही उम्मीदवार आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Documents Requirement For IBPS Clerk Online Form 2019: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा फॉर्म भरते इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

  • आवेदन पत्र का प्रिंटआउट
  • आवेदन शुल्क की ई-रसीद
  • प्रीलिम्स और मेन्स के लिए आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड
  • कक्षा 10वीं पासिंग सर्टिफिकेट
  • कक्षा 12वीं पासिंग/ प्रोविजनल सर्टिफिकेट
  • ऑरिजनल फोटो आईडी प्रूफ – ड्राइविंग लाइसेंस / आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर आईडी कार्ड
  • ओबीसी/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए श्रेणी प्रमाण पत्र
  • उम्मीदवार के फोटोग्राफ्स

IBPS Clerk Exam Important Dates: आईबीपीएस क्लर्क एग्जाम महत्वपूर्ण तिथि

  • आवेदन करने की शुरू तारीख- 17 सितंबर
  • आवेदन करने की आखिरी तारीख- 9 अक्टूबर
  • आईबीपीएस क्लर्क प्रिलिम्स एडमिट कार्ड- नवंबर 2019
  • आईबीपीएस क्लर्क प्रिलिम्स परीक्षा- 7, 8, 14 और 21 दिसंबर 2019
  • आईबीपीएस क्लर्क प्रिलिम्स रिजल्ट- दिसंबर 2019- जनवरी 2020
  • आईबीपीएस क्लर्क मेंस एडमिट कार्ड- जनवरी 2020
  • आईबीपीएस क्लर्क मेंस एग्जाम- 19 जनवरी 2020
  • आईबीपीएस क्लर्क मेंस एग्जाम रिजल्ट- अप्रैल 2020

How To Apply For IBPS Clerk Exam: आईबीपीएस क्लर्क एग्जाम के लिए कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर ही Apply Online for Common Recruitment Process for Clerk IX लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद New Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार अपनी डीटेल्स जैसे- नाम, कैटेगरी, पता आदि भरें।
  • इसके बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट्स की स्कैन्ड कॉपी को अपलोड करें।
  • आवेदन फीस का भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म को भरने के बाद सेव करें और Submit कर दें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन