1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. कश्मीर विश्वविद्यालय का फैसला, नहीं होंगी सेमेस्टर के अंत में होने वाली परीक्षाएं

कश्मीर विश्वविद्यालय का फैसला, नहीं होंगी सेमेस्टर के अंत में होने वाली परीक्षाएं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 27, 2020 10:56 pm IST,  Updated : May 28, 2020 12:12 am IST

कश्मीर विश्वविद्यालय कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर वर्तमान सेमेस्टर और पिछले सेमेस्टर की होने वाली परीक्षा इस वर्ष नहीं लेगा और छात्रों को निरंतर आंतरिक आकलन के आधार पर प्रोन्न्त करेगा।

Jammu Kashmir University- India TV Hindi
Jammu Kashmir University Image Source : FILE

श्रीनगर। कश्मीर विश्वविद्यालय कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर वर्तमान सेमेस्टर और पिछले सेमेस्टर की होने वाली परीक्षा इस वर्ष नहीं लेगा और छात्रों को निरंतर आंतरिक आकलन के आधार पर प्रोन्न्त करेगा। विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘कश्मीर विश्वविद्यालय ने एक महत्वपूर्ण निर्णय के तहत तय किया है कि वर्तमान सेमेस्टर और पिछले सेमेस्टर की परीक्षा नहीं होगी। ये परीक्षाएं लॉकडाउन अवधि के समय होनी वाली थीं।’’ उन्होंने कहा कि छात्रों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आंतरिक आकलन के आधार पर अगले सेमेस्टर में प्रोन्नत किया जाएगा। 

उन्होंने कहा, ‘‘विभागाध्यक्ष अपनी विभागीय कमेटियों के साथ मशविरा करके आंतरिक आकलन का तरीका निर्धारित करेंगे जो कि पारदर्शी और अच्छी तरह से परिभाषित पैमाने का होगा।’’ प्रवक्ता ने कहा कि यह निर्णय सलाहकार सह निगरानी समिति की एक विशेष बैठक में किया गया। इसका गठन कुलपति ने डीन एकेडेमिक अफेयर्स की अध्यक्षता में किया था। प्रवक्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय ने वर्तमान सेमेस्टर की ऑनलाइन कक्षाएं 15 अगस्त तक जारी रखने का निर्णय किया है। शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे नियमित आधार पर कक्षाएं लें और इस दौरान विभागों द्वारा तय रणनीति के अनुसार आंतरिक आकलन भी जारी रखें। 

प्रवक्ता ने बताया कि कुलपति प्रो.तलत अहमद ने एक अन्य प्रमुख निर्णय के तहत विभागों को सलाह दी कि वे स्मार्टफोन और नोटपैड खरीदें और उन्हें जरूरुतमंद छात्रों को मुहैया करायें जो इन्हें नहीं खरीद सकते। उन्होंने कहा कि उपकरण जरूरुतमंद छात्रों को जारी किये जा सकते हैं और उन्हें बाद में वापस लिया जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन