1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. Coronavirus: झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, 5वीं से 7वीं तक के सभी स्टूडेंट्स अगली कक्षाओं में होंगे प्रमोट

Coronavirus: झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, 5वीं से 7वीं तक के सभी स्टूडेंट्स अगली कक्षाओं में होंगे प्रमोट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 25, 2020 09:06 pm IST,  Updated : Mar 25, 2020 09:06 pm IST

झारखंड में अब कक्षा पांच से सात तक के स्टूडेंट्स को बिना परीक्षा अगली कक्षा में भेजने का फैसला किया है। वार्षिक परीक्षा का आयोजन 30 मार्च से होने वाला था।

jharkhand government big decision all students from 5th to...- India TV Hindi
jharkhand government big decision all students from 5th to 7th will be promoted in the next classes

देशभर में कोरोना वायरस के कारण बनी संकट की स्थिति के बीच झारखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। झारखंड में अब कक्षा पांच से सात तक के स्टूडेंट्स को बिना परीक्षा अगली कक्षा में भेजने का फैसला किया है। वार्षिक परीक्षा का आयोजन 30 मार्च से होने वाला था। सरकार ने परीक्षा को स्थगित करते हुए सभी स्टूडेंट्स को पास करने का फैसला लिया है।

झारखंड एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल (जेईपीसी) ने सभी डिस्ट्रिक्ट सुपरिटेंडेंट ऑफ एजुकेशन (डीएसई) को इस संबंध में आदेश दे दिया है। अधिकारियों ने कहा कि काउंसिल ने स्टूडेंट्स को ग्रेड देने के लिए स्कूल खुलने के बाद एक बेसिक ईवेल्यूएशन का आयोजन करने का फैसला किया है।  ईवेल्यूएशन के जरिए पढ़ाई में कमजोर स्टूडेंट की पहचान की जाएगी और उसे एक्स्ट्रा क्लासेज दी जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन