1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. जेएनयू, यूजीसी नेट के लिए 15 जून तक भर सकते हैं फार्म

जेएनयू, यूजीसी नेट के लिए 15 जून तक भर सकते हैं फार्म

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 01, 2020 12:53 pm IST,  Updated : Jun 01, 2020 12:53 pm IST

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरने की आखिरी तिथि 15 दिन आगे बढ़ा दी गई है।

jnu can be filled for ugc net by June 15- India TV Hindi
jnu can be filled for ugc net by June 15 Image Source : FILE

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरने की आखिरी तिथि 15 दिन आगे बढ़ा दी गई है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के अलावा जॉइन सीएसआईआर यूजीसी नेट, यूजीसी नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट, आईसीएआर और इग्नू में दाखिले के लिए भी फॉर्म भरने की आखिरी तिथि को आगे बढ़ाया गया है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, "मौजूदा स्थिति को देखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से इन परीक्षाओं के लिए आवेदन पत्र भरने की तिथि को आगे बढ़ाने के लिए कहा गया।"

मानव संसाधन विकास मंत्रालय की सलाह पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इन सभी प्रवेश परीक्षाओं के लिए 15 जून तक फार्म भरने का समय दिया है। इन संस्थानों में दाखिला लेने के इच्छुक छात्र 15 जून तक प्रवेश परीक्षाओं का फार्म भर सकते हैं। इससे पहले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, जॉइन सीएसआईआर यूजीसी नेट, यूजीसी नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट, आईसीएआर और इग्नू के एमबीए और पीएचडी कोर्स में दाखिला लेने के लिए परीक्षाओं का फार्म 31 मई तक भरा जा सकता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

UGC