1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. MSBSHSE 12th Admit Card 2020:आज जारी हो सकता है 10वीं और 12वीं कक्षा का एडमिट कार्ड, छात्र ऐसे कर पाएंगे हासिल

MSBSHSE 12th Admit Card 2020:आज जारी हो सकता है 10वीं और 12वीं कक्षा का एडमिट कार्ड, छात्र ऐसे कर पाएंगे हासिल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 22, 2020 11:35 am IST,  Updated : Jan 22, 2020 11:36 am IST

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी हायर एजुकेशन (MSBSHSE) आज यानी 10वीं और 12वीं कक्षा 2020 एडमिट कार्ड जारी कर सकता है।

msbshse 10th, 12th admit card 2020- India TV Hindi
msbshse 10th, 12th admit card 2020

MSBSHSE 12th Admit Card 2020: छात्रों को काफी समय से एडमिट कार्ड का इतंजार था। उनको अब और प्रतिक्षा नही करनी पड़ेगी। दरअसल महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी हायर एजुकेशन (MSBSHSE) आज यानी 10वीं और 12वीं कक्षा 2020 एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। जो छात्र बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होने वाले हैं, वे एडमिट कार्ड महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे। छात्रों को सलाह है कि वे महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि कोई जरूरी जानकारी न छूटने पाएं। छात्र 10वीं और 12वीं परीक्षा 2020 का एडमिट कार्ड स्कूल लॉगिन आईडी डिटेल सबमिट करके डाउनलोड कर पाएंगे। बता दें एडमिट कार्ड पर स्कूल के प्रिंसिपल का हस्ताक्षर होना जरूरी है। उसके बिना वह मान्य नहीं होगा।

बता दें कि महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से 18 मार्च 2020 तक किया जा रहा है। बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट पहले ही जारी की जा चुकी है। पिछले बार महाराष्ट्र बोर्ड ने हॉल टिकट 23 दिसंबर को ही जारी कर दिया था। महाराष्ट्र बोर्ड हॉल टिकट 2020 प्राप्त करने के बाद छात्रों के लिए यह जरूरी है कि वो हॉल टिकट पर दी गई जानकारियों को अच्छी तरह से चेक करें खासतौर पर अपनी पर्सनल डीटेल को पूरी तक चेक करें। अपने और अपने पैरेंट्स के नाम की स्पेलिंग और अपने पेपर्स का शेड्यूल आदि चेक करें। अगर आपके नाम में कोई गलती रह गई है तो उसमें तुरंत सुधार करवा लें। जो डीटेल्स आपके ऐडमिट कार्ड या हॉल टिकट पर होगी वहीं आपके सर्टिफिकेट्स और मार्कशीट पर भी पब्लिश होगी।

MSBSHSE 12th Admit Card 2020 ऐसे करें डाउनलोड

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं।

  2. वेबसाइट के होमपेज पर दिख रहे MSBSHSE 12th Admit Card 2020 के लिंक पर क्लिक करें।

  3. एक नया पेज ओपन होगा।

  4. नये पेज पर मांगी गई सारी डिटेल्स भर कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  5.  एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा।

  6. भविष्य के लिए उम्मीदवार एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन