1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. Coronavirus: मुंबई यूनीवर्सिटी ने लॉकडाउन तक स्थगित की UG-PG परीक्षाएं

Coronavirus: मुंबई यूनीवर्सिटी ने लॉकडाउन तक स्थगित की UG-PG परीक्षाएं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 01, 2020 04:42 pm IST,  Updated : Apr 01, 2020 04:42 pm IST

Mumbai University) ने कोरोनावायरस (कोविड-19) के जारी प्रकोप के बीच UG और PG की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।

mumbai university postpones ug-pg examination till lockdown- India TV Hindi
mumbai university postpones ug-pg examination till lockdown

मुंबई विश्वविद्यालय (Mumbai University) ने कोरोनावायरस (कोविड-19) के जारी प्रकोप के बीच UG और PG की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इन परीक्षाओं को 14 अप्रैल तक स्थगित किया गया है। हालांकि, विश्वविद्यालय  ने अभी तक परीक्षा की अगली तारीख की घोषणा नही की है।  इससे पहले भी मुंबई यूनीवर्सिटी ने 31 मार्च तक के लिए पीजी और यूजी की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था लेकिन लॉकडाउन को देखते हुए इसे फिर से आगे बढ़ा दिया गया है।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सुहास पेडनेकर ने सभी छात्रों को लॉकडाउन का इस्तेमाल पढ़ाई के लिए करने की सलाह दी है। गौरतलब है कि लॉकडाउन की वजह से देश में कई प्रतियोगिता परीक्षाओं को स्थगित किया गया है और स्कूल-कॉलेजों की परीक्षाओं को भी टाला गया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन