1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. NEET Exam date 2020: नीट परीक्षा की तारीख घोषित, 26 जुलाई को होगा एग्जाम

NEET Exam date 2020: नीट परीक्षा की तारीख घोषित, 26 जुलाई को होगा एग्जाम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 05, 2020 01:48 pm IST,  Updated : May 05, 2020 02:03 pm IST

नीट परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। आज यानी कि 5 मई 2020 को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी कि नीट (NEET 2020) परीक्षा की तारीखों की घोषणा हो गई है।

neet exam date 2020- India TV Hindi
neet exam date 2020

NEET 2020 Exam Date: कोरोनावायरस के चलते मेडिकल परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था  ऐसे में उन छात्रों के लिए अच्छी खबर है  जो नीट परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं आज यानी कि 5 मई 2020 को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी कि नीट (NEET 2020) परीक्षा की तारीखों की घोषणा हो गई है। इस परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई 2020 को किया जाएगा। इस सबंध में HRD मंत्री रमेश पोखरियाल ने जानकारी दी है। वहीं केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री ने करीब 12 बजे परीक्षा की तिथी का ऐलान करते हुए छात्रों के सवालों का जवाब दिया। लंबे लॉकडाउन के कारण पठन-पाठन, कैरियर को लेकर उनके मन में उठ रहे संशय को दूर करने की कोशिश की। वेबिनार के जरिये वे देशभर के विद्यार्थियों से सीधे कनेक्ट हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन