1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. NEET PG 2020 काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

NEET PG 2020 काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 03, 2020 07:28 pm IST,  Updated : Mar 03, 2020 07:28 pm IST

मेडिकल काउंसिल कमेटी ने नीट पीजी 2020 काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।

NEET PG 2020 - India TV Hindi
NEET PG 2020 

NEET PG 2020 Counselling Schedule: मेडिकल काउंसिल कमेटी ने नीट पीजी 2020 काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार इस काउंसलिंग शेड्यूल को एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। शेड्यूल के अनुसार पहले राउंड की काउंसलिंग का आयोजन 12 मार्च 2020 से किया जा रहा है जो 22 मार्च 2020 तक चलेगा। वहीं उम्मीदवार फीस भुगतान 22 मार्च दोपहर 12 बजे तक ही कर सकते हैं। इसका रिजल्ट 25 मार्च को जारी किया जाएगा। काउंसलिंग लिस्ट में नाम आए वाले आवेदकों को 26 मार्च से 3 अप्रैल 2020 तक रिपोर्ट करना होगा।

NEET PG 2020 Counselling Schedule ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिख रहे NEET PG 2020 Counselling Schedule के लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज ओपन होगा।
  • मांगी गई सारी जानकारी भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें
  •  काउंसलिंग शेड्यूल स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
  • आगे की जरूरत के लिए उम्मीदवार काउंसलिंग शेड्यूल का प्रिंटआउट अपने पास रख सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन