1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UGC NET 2019: नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट नेट के लिए 9 सितंबर से आवेदन शुरू, यहां करें अप्लाई

UGC NET 2019: नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट नेट के लिए 9 सितंबर से आवेदन शुरू, यहां करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 02, 2019 10:56 am IST,  Updated : Sep 02, 2019 10:56 am IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए 9 सितंबर, 2019 से यूजीसी नेट 2019 दिसंबर परीक्षा का रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेगी।

ugc net recruitment 2019- India TV Hindi
ugc net recruitment 2019

UGC NET 2019: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए 9 सितंबर, 2019 से यूजीसी नेट 2019 दिसंबर परीक्षा का रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेगी। ऑफिशियल नोटिफिकेशन 9 सितंबर, 2019 को एजेंसी द्वारा जारी की जाएगी। इसके बाद रजिसट्रेशन प्रक्रिया एनटीए की आधिकारिक साइट ntanet.nic.in पर शुरू होगी। परीक्षा के लिए आधिकारिक शेड्यूल पिछले महीने एनटीए द्वारा जारी किया गया था। कैंडिडेट जो यूजीसी नीट 2019 दिसंबर परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें अंतिम तिथि यानी 9 अक्टूबर 2019 से पहले परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा।​

UGC NET 2019 December Exam Important Dates –

  • आवेदन की ओपनिंग डेट – 9 सितंबर, 2019
  • आवेदन की अंतिम तिथि – 9 अक्टूबर, 2019
  • एडमिट कार्ड 9 नवंबर, 2019 को डाउनलोड करें
  • परीक्षा की तिथि 2 दिसंबर से 6 दिसंबर, 2019
  • परिणाम की घोषणा की तारीख 31 दिसंबर, 2019

Age Limit-आयु सीमा

  • जीआरएफ: उम्मीदवार की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए
  • असिस्टेंट प्रोफेसर: असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आवेदन करने के आयु सीमा लिमिट नहीं है

UGC NET 2019 December Exam How to Apply – यूजीसी नेट 2019 पर कैसे करें अप्लाई

1. सबसे पहले NTA NET की आधिकारिक साइट ntanet.nic.in पर जाएं

2. बेसिक इनफार्मेशन यानी उम्मीदवार का नाम, माता का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर और ई-मेल पता भरें
3. अगला चरण पिन कोड के साथ पूरा डाक पता प्रदान करने के साथ-साथ पूरा आवेदन पत्र भरें, परीक्षा केंद्रों के लिए शहरों को सिलेक्ट करें
4. स्कैन किए गए फोटो उम्मीदवार और हस्ताक्षर को अपलोड करें

उम्मीदवारों को अब एसबीआई, एचडीएफसी, सिंडिकेट, आईसीआईसीआई भुगतान गेटवे (डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग ई-चालान) के माध्यम से शुल्क का भुगतान करना होगा और भुगतान किए गए शुल्क का प्रमाण रखना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन