1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. कोरोना संकट: पंजाब में 15 जुलाई तक यूनिवर्सिटी और कॉलेजों की परीक्षाएं स्थगित

कोरोना संकट: पंजाब में 15 जुलाई तक यूनिवर्सिटी और कॉलेजों की परीक्षाएं स्थगित

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 28, 2020 06:46 pm IST,  Updated : Jun 28, 2020 06:46 pm IST

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से एक बार फिर से पंजाब में यूनिवर्सिटी और कॉलेजों की परीक्षा टालने का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इन परीक्षाओं को 15 जुलाई तक टाल देने की बात कही है।

Amarinder Singh- India TV Hindi
Amarinder Singh Image Source : FILE PHOTO

चंडीगढ़: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से एक बार फिर से पंजाब में यूनिवर्सिटी और कॉलेजों की परीक्षा टालने का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इन परीक्षाओं को 15 जुलाई तक टाल देने की बात कही है। हालांकि आखिरी फैसला किसी भी समय विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी किए जाने वाली नई गाइडलाइन के तहत ही होगा।

दरअसल, पंजाब के विश्वविद्यालयों ने 29 अप्रैल को यूजीसी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार जुलाई 2020 में एग्जिट कक्षाओं की परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया था। यूजीसी ने तब घोषणा की थी कि वह स्थिति की फिर से समीक्षा करेगी। हालांकि, शैक्षणिक गतिविधियों, विशेष रूप से परीक्षाएं के करवाने के बारे में निर्णय, अभी भी यूजीसी ही लेगी।

बता दें कि कोरोना वायरस के बीच परीक्षाओं को लेकर छात्रों और अभिभावकों के मन में कई तरह की चिंताएं थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने यह फैसला लिया। रविवार शाम को पंजाब सरकार की तरफ से जारी आदेशों पर आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने महसूस किया कि परीक्षाओं के सुरक्षित संचालन को लेकर छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के मन से भ्रम को दूर करने की आवश्यकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन