1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. स्कूली पाठ्यक्रम पर कांग्रेस का सवाल उठाना निंदनीय : देवनानी

स्कूली पाठ्यक्रम पर कांग्रेस का सवाल उठाना निंदनीय : देवनानी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 11, 2020 12:04 pm IST,  Updated : Jul 11, 2020 12:04 pm IST

राजस्थान के पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को कहा कि स्कूली पाठ्यक्रम को युक्तिसंगत किए जाने पर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवाल निंदनीय हैं।

Questioning Congress on school curriculum is condemnable...- India TV Hindi
Questioning Congress on school curriculum is condemnable Devnani says Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। राजस्थान के पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को कहा कि स्कूली पाठ्यक्रम को युक्तिसंगत किए जाने पर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवाल निंदनीय हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संकट को देखते हुए और विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए स्कूली पाठ्यक्रम को 30 प्रतिशत कम करने का निर्णय किया गया है।

देवनानी ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस को इस मामले को राजनैतिक चश्मे से नहीं देखना चाहिए। यह निंदनीय है कि कांग्रेस सवाल उठा रही है कि पाठ्यक्रम में से लोकतंत्र से संबंधित पाठ्यक्रम, गुट निरपेक्ष, भारत के अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सीबीएसई अकादमिक कैलेंडर तैयार करता है और कोरोना वायरस संकट के चलते पाठ्यक्रम में से 30 प्रतिशत कम किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन