1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. RRB NTPC 2019 Exam Date: जानिए कब होगी आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा, यहां पर करें चेक

RRB NTPC 2019 Exam Date: जानिए कब होगी आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा, यहां पर करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 13, 2019 02:53 pm IST,  Updated : Aug 13, 2019 02:53 pm IST

भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी की तरफ से एनटीपीसी एग्जाम का आयोजन कब किया जाएगा इसको लेकर विभाग की तरफ से कोई निर्धारित तिथि नहीं घोषित की गई है।

rrb ntpc exam date- India TV Hindi
rrb ntpc exam date

RRB NTPC 2019 Exam Date: भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी की तरफ से एनटीपीसी एग्जाम का आयोजन कब किया जाएगा इसको लेकर विभाग की तरफ से कोई निर्धारित तिथि नहीं घोषित की गई है। यही कारण है कि आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को एग्जाम के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड एनटीपीसी एग्जाम की तारीखों का ऐलान ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर अगस्त के आखिरी सप्ताह में कर सकता है। एनटीपीसी एग्जाम तिथि जारी होने के बाद अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे।

भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम तिथि जारी करने के बाद एडमिट कार्ड जारी करेगा। आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम डेट जारी होने के बाद अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड एनटीपीसी एग्जाम का एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पहले जारी करेगा। आरआरबी एनटीपीसी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सलाह है कि वो विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहें ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटने पाए।

आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड: Step by Step to Download RRB NTPC Admit Card 2019

  1. आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना पर्सनल डिटेल्स इंटर कर सबमिट करें।
  4. आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।
  5. आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी।

भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा एनटीपीसी के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन सीबीटी-1, सीबीटी-2, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण के बाद किया जाएगा। आरआरबी एनटीपीसी के पदों पर चयन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन