1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. SBI Clerk Admit Card 2020: एसबीआई क्लर्क परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

SBI Clerk Admit Card 2020: एसबीआई क्लर्क परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 12, 2020 01:48 pm IST,  Updated : Feb 12, 2020 01:48 pm IST

जिन उम्मीदवारों को एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के ऐडमिट कार्ड जारी होने का इतंजार था ,उनके लिए अच्छी खबर है।

sbi clerk admit card 2020 released - India TV Hindi
sbi clerk admit card 2020 released 

SBI Clerk Prelims Admit Card 2020: जिन उम्मीदवारों को एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के ऐडमिट कार्ड जारी होने का इतंजार था ,उनके लिए अच्छी खबर है। दरअसल स्‍टेट बैंक ऑफ इंड‍िया ने जून‍ियर असोस‍िएट (क्‍लर्क) प्रील‍िम्‍स एग्‍जाम के ल‍िये एडम‍िट कार्ड जारी कर द‍िया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे एसबीआई की आध‍िकार‍िक वेबसाइट पर जाकर अपना ऐडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।  SBI, क्‍लर्क के 8000 से ज्‍यादा पदों पर भर्ती करने वाला है। यह भर्त‍ियां देशभर के एसबीआई ब्रांचों में होंगी।

एसबीआई क्लर्क मेन परीक्षा 19 मार्च 2020 को आयोजित की जाएगी। प्री परीक्षा के बाद मेन परीक्षा होगी।  प्री परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार ही मेन परीक्षा में भाग ले सकेंगे। मेन एग्जाम के एडमिट कार्ड अप्रैल के दूसरे सप्ताह से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

SBI Clerk Prelims Admit Card 2020 इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  sbi.co.in पर जाएं।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड सबमिट करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अब आप इसे डाउनलोड कर लें।
  • एग्जाम हॉल ले जाने के लिए इसका प्रिंट ऑउट ले लें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन