1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. TANCET Admit Card 2020: अन्ना यूनिवर्सिटी ने जारी किया तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

TANCET Admit Card 2020: अन्ना यूनिवर्सिटी ने जारी किया तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 13, 2020 04:44 pm IST,  Updated : Feb 13, 2020 04:44 pm IST

जिन छात्रों को तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के ऐडमिट कार्ड जारी होने का इतंजार है, उनके लिए खुशखबरी है।

tancet admit card download 2020- India TV Hindi
tancet admit card download 2020

TANCET Admit Card 2020: जिन छात्रों को तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के ऐडमिट कार्ड जारी होने का इतंजार है, उनके लिए खुशखबरी है। दरअसल अन्ना यूनिवर्सिटी, तमिलनाडु ने तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TANCET) 2020 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यूनिवर्सिटी ने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर tancet.annauniv.edu पर जारी किया है। जो छात्र परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट tancet.annauniv.edu पर जाकर ऐडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। तमिलनाडु कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन 29 फरवरी को किया जाएगा, जबकि एमई, एमटेक, एमआर्क के लिए 1 मार्च को एंट्रेस एग्जाम कराया जाएगा। 

यूनिवर्सिटी ने छात्रों को सलाह दी है कि वे कार्ड पर मौजूद अपनी सारी डिटेल जैसे नाम, पैरेंट्स का नाम, एग्जाम सेंटर का नाम ठीक है या नहीं। अगर कोई गड़बड़ी मिलती है तो उसे फौरन ठीक करवा लें। समय पर ऐसा नहीं करवाने पर एग्जाम सेंटर में बैठने नहीं दिया जाएगा। इसलिए छात्रों चेक कर लें।  

TANCET Admit Card 2020: ऐसे करें डाउनलोड

  • छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tancet.annauniv. edu/tancet पर जाएं
  • होमपेज पर TANCET Admit Card 2020 टैब पर क्लिक करें
  •  अब ईमेल आईडी और पासवर्ड पर एंटर करें
  •  अब आपका एडमिट कार्ड आपके सामने सामने आ जाएगा
  • इसे डाउनलोड करें और उसी का प्रिंट आउट लें
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन