1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. जानिए कब आयोजित होगी UGC NET परीक्षा 2020, शिक्षा मंत्री निशंक ने दी ये जरूरी जानकारी

जानिए कब आयोजित होगी UGC NET परीक्षा 2020, शिक्षा मंत्री निशंक ने दी ये जरूरी जानकारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 14, 2020 04:08 pm IST,  Updated : May 14, 2020 04:08 pm IST

जिन उम्मीदवारों के नेट परीक्षा (UGC NET) की तारीख घोषित होने का इतंजार कर रहे हैं उनके लिए अच्छी खबर है।

ugc net exam date- India TV Hindi
ugc net exam date Image Source : FILE

नई दिल्ली। जिन उम्मीदवारों के नेट परीक्षा (UGC NET) की तारीख घोषित होने का इतंजार कर रहे हैं उनके लिए अच्छी खबर है। नेट परीक्षा की  घोषणा कल या परसों हो जाएगी। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (HRD Minister Ramesh Pokhriyal Nishank) ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए एक लाइव सेशन आचार्य देवो भव (Acharya Devo Bhav) में इसकी जानकारी दी है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि यूजीसी के साथ मीटिंग करके तारीखों की घोषणा एक दो दिनों में कर दी जाएगी। कोरोना वायरस महामारी की वजह से तमाम परीक्षाएं टाली जा रही थीं और तमाम परीक्षाएं की तिथियों की घोषणा नहीं हो पा रही थी. लेकिन केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की इस घोषणा के बाद से अब ये बात साफ हो गई है कि जल्द ही नेट परीक्षा की तिथि का पता चल जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

UGC