1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. फर्स्ट ईयर छात्र इंटरनल असेसमेंट से होंगे पास, फाइनल ईयर के लिए जुलाई में आयोजित कराई जाएंगी परीक्षाएं: HRD मंत्री

फर्स्ट ईयर छात्र इंटरनल असेसमेंट से होंगे पास, फाइनल ईयर के लिए जुलाई में आयोजित कराई जाएंगी परीक्षाएं: HRD मंत्री

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 29, 2020 12:34 pm IST,  Updated : May 29, 2020 12:34 pm IST

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ वेबीनार के जरिए एक ऑनलाइन मीटिंग की।

universities to conduct final year exams 1st and 2nd year...- India TV Hindi
universities to conduct final year exams 1st and 2nd year students will be promoted by internal marks Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ वेबीनार के जरिए एक ऑनलाइन मीटिंग की। इस दौरान मानव संसाधन विकास मंत्री देशभर के विभिन्न कॉलेजों के समक्ष आ रही समस्याओं को जाना। साथ ही छात्रों एवं उनके शिक्षण संस्थानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की हैं। मंत्री ने बताया कि कॉलेज में पढ़ने वाले फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स की परीक्षाएं जरूर आयोजित कराई जाएंगी।

रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, देशभर की यूनिवर्सिटीज में फाइनल ईयर के एग्जाम तो आयोजित किए जाएंगे, लेकिन फर्स्ट व सेकंड ईयर के स्टूडेंट्स को इंटरनल नंबर्स के आधार पर प्रमोट कर दिया जाएगा। इसके तहत यूनिवर्सिटीज फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स को इस साल के इंटरनल असेस्मेंट के आधार पर प्रमोट करेगी। वहीं सेकंड ईयर के स्टूडेंट्स का रिजल्ट उनके पिछले साल के नतीजे और इस साल के इंटरनल असेस्मेंट के आधार पर घोषित किया जाएगा. इनका अनुपात 50—50 फीसदी होगा। यानी 50 प्रतिशत नंबर पिछले साल के नतीजे के आधार पर मिलेंगे तो बाकी के 50 प्रतिशत इस साल के इंटरनल असेस्मेंट के आधार पर।ये भी कहा कि फाइनल ईयर के एग्जाम आयोजित कराए जाएंगे।

 
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन