1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UP PCS Prelims: उत्तर प्रदेश पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 2020 हुई स्थगित, पढ़ें डिटेल्स

UP PCS Prelims: उत्तर प्रदेश पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 2020 हुई स्थगित, पढ़ें डिटेल्स

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 06, 2020 11:43 am IST,  Updated : Jun 06, 2020 11:46 am IST

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा, एसीएफ एवं आरएफओ प्री 2020 परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।

up pcs prelims and acf rfo pre 2020 exam postponed- India TV Hindi
up pcs prelims and acf rfo pre 2020 exam postponed Image Source : FILE

UP PCS Prelims and ACF RFO Pre 2020 exam 2020: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा, एसीएफ एवं आरएफओ प्री 2020 परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। पीसीएस प्री. परीक्षा 2020 एवं एसीएफ & आरएफओ प्री 2020 परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित थी. लॉकडाउन के कारण इस परीक्षा को स्थगित किया गया है। इससे संबंधित सूचना आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र की ओर से जारी की गई. सूचना में कहा गया है कि पीसीएस प्रीलिम्स की नई परीक्षा तिथि की सूचना बाद में दी जाएगी।

महामारी के नियंत्रण में आने और संक्रमण का खतरा कम हो जाने के बाद परीक्षा की नई तारीख के ऐलान की संभावना जताई जा रही है। यह पहली बार नहीं है जब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से ऐसा कदम उठाया गया है, इससे पहले आयोग की 4 परीक्षाओं को रद्द किया जा चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन