1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. UPSC Civil Services Prelims 2020: यूपीएससी आज कर सकता है सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा

UPSC Civil Services Prelims 2020: यूपीएससी आज कर सकता है सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 20, 2020 12:34 pm IST,  Updated : May 20, 2020 12:34 pm IST

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा (आईएएस) प्रारंभिक परीक्षा (UPSC Civil Services Prelims exam) परीक्षा के लिए संशोधित तारीखों की घोषणा आज यानी कि 20 मई 2020 को हो सकती है।

UPSC civil services prelims 2020 exam date announced today- India TV Hindi
UPSC civil services prelims 2020 exam date announced today Image Source : FILE

UPSC Civil Services (IAS) Prelims 2020: UPSC परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा (आईएएस) प्रारंभिक परीक्षा (UPSC Civil Services Prelims exam) परीक्षा के लिए संशोधित तारीखों की घोषणा आज यानी कि 20 मई 2020 को हो सकती है। हालांकि अभी इस बारे में आयोग की तरफ से कोई अपडेट जारी नहीं की गई है। लेकिन लास्ट अपडेट के अनुसार उम्मीद जताई जा रही है कि आज परीक्षा की तारीख जारी हो सकती है।

4 मई को यूपीएससी ने नोटिफिकेशन जारी करके परीक्षा रद्द किए जाने की सूचना दी थी।आयोग ने उस दौरान कहा था कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से परीक्षा को टाला जा रहा है।  इसके साथ ही नोटीफिकेशन में कहा गया था कि 20 मई को स्थितियों को आकलन करने के बाद ही परीक्षा की नई तारीख के बारे में कोई फैसला किया जाएगा। हालांकि आयोग ने यह भी स्पष्ट किया था कि परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा किए जाने से उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी के लिए वक्त दिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन