1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. WBJEE 2020 Admit Card:वेस्ट बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

WBJEE 2020 Admit Card:वेस्ट बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 27, 2020 01:32 pm IST,  Updated : Jan 27, 2020 01:32 pm IST

वेस्ट बंगाल एंट्रेस एग्जामिनेशन बोर्ड ने वेस्ट बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

wbjee admit card- India TV Hindi
wbjee admit card

WBJEE 2020 Admit Card: वेस्ट बंगाल एंट्रेस एग्जामिनेशन बोर्ड ने वेस्ट बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड wbjeeb.nic.in पर जारी किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है वो वेस्ट बंगाल एंट्रेस एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।  वेस्ट बंगाल जेईई 2020 एग्जाम के संबंध में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में एग्जाम के संबंध में सारी जानकारी दी हुई है।

बता दें कि वेस्ट बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम 2 फरवरी 2020 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला पेपर 2 फरवरी को 11 से 1 बजे आयोजित होगा और दूसरा पेपर 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि समय रहते आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। बिना एडमिट कार्ड लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।

WBJEE 2020 Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिख रहे WBJEE 2020 Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
  • WBJEE 2020 Admit Card लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज ओपन होगा।
  • नये पेज पर मांगी गई सारी डिटेल्स भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
  • भविष्य के लिए उम्मीदवार एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट अपने पास रख सकते हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन