1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. Amazon 2025 तक भारत में देगी 10 लाख नौकरियां, इन क्षेत्रों में मिलेगा रोजगार

Amazon 2025 तक भारत में देगी 10 लाख नौकरियां, इन क्षेत्रों में मिलेगा रोजगार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 17, 2020 01:18 pm IST,  Updated : Jan 17, 2020 01:18 pm IST

कंपनी ने कहा कि यह रोजगार पिछले छह साल में उसके निवेश से सृजित हुए सात लाख से अधिक रोजगार से अलग होगा।

Amazon to provide 1 million jobs in India by 2025- India TV Hindi
Amazon to provide 1 million jobs in India by 2025

नई दिल्ली। वैश्विक ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन ने शुक्रवार को कहा कि वह प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचे और लॉजिस्टिक नेटवर्क में निवेश करेगी। उसकी योजना इसके माध्यम से अगले पांच साल में देश में दस लाख नए रोजगार सृजित करने की है। कंपनी ने कहा कि यह रोजगार पिछले छह साल में उसके निवेश से सृजित हुए सात लाख से अधिक रोजगार से अलग होगा। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘अमेजन की योजना 2025 तक भारत में दस लाख नए रोजगार सृजित करने की है।’’ बयान के अनुसार, इनमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार दोनों शामिल है। इसमें सूचना प्रौद्योगिकी, कौशल विकास, मनोरंजन सामग्री निर्माण, खुदरा, लॉजिस्टिक और विनिर्माण इत्यादि सभी क्षेत्रों में रोजगार सृजित होगा।

अमेजन डॉट कॉम के प्रमुख जेफ बेजोस ने बुधवार को घोषणा की कि वह भारत में एक अरब डॉलर (7,000 करोड़ रुपये से अधिक) का निवेश करेंगे ताकि लघु एवं मध्यम उद्योगों को ऑनलाइन लाने में मदद की जा सके और कंपनी 2025 तक 10 अरब डॉलर मूल्य के भारत में निर्मित सामान के निर्यात को प्रतिबद्ध है। बेजोस ने कहा, ‘‘हम अगले पांच साल में देश में दस लाख नए रोजगार सृजित करने के लिए निवेश कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमें, हमारे कर्मचारियों से अभूतपूर्व योगदान मिला है। हमने हमसे जुड़ने वाले छोटे कारोबारियों की असाधारण रचनात्मकता देखी है और ग्राहकों का अभूतपूर्व सहयोग भी हमें मिला है और अब हम आगे क्या होने वाला है, उसे लेकर रोमांचित हैं।’’ भारत में रोजगार सृजन और कौशल विकास पहलों को प्राथमिकता दी गयी है। इसमें 2022 तक शहरी-ग्रामीण क्षेत्र के 40 करोड़ से अधिक लोगों को प्रशिक्षण देना शामिल है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन