1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. Job Alert : मध्य प्रदेश के जल निगम मर्यादित विभाग में निकली वैकेन्सी, ऐसे करें आवेदन

Job Alert : मध्य प्रदेश के जल निगम मर्यादित विभाग में निकली वैकेन्सी, ऐसे करें आवेदन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 14, 2018 02:39 pm IST,  Updated : Jan 14, 2018 02:39 pm IST

आयु सीमा और योग्यता जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

jobs recruitment- India TV Hindi
jobs in madhya pradesh

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के जल निगम मर्यादित विभाग में वैकेन्सी निकाली गई है। इसमें असिस्टेंट इंजीनियर और सब इंजीनियर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें अभ्यार्थियों का चयन कॉन्ट्रेक्ट के आधार पर किया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 30 जनवरी है। इन पदों पर भर्ती से जुड़ी जानकारी नीचे दी गई है-

पद का नाम

असिस्टेंट इंजीनियर
सब इंजीनियर

पदों की संख्या
असिस्टेंट इंजीनियर- 16
सब इंजीनियर- 45

वेतन
असिस्टेंट इंजीनियर- 50000 रुपये
सब इंजीनियर- 35000 रुपये

योग्यता- इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बीटेक के साथ गेट परीक्षा पास की होनी आवश्यक है।
आयु सीमा- इन पदों में आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 साल है।
जॉब लोकेशन- भोपाल
चयन प्रक्रिया- आवेदकों का चयन GATE के नंबरों के आधार पर होगा।
ऐसे करें आवेदन- आवेदक जल निगम की आधिकारिक वेबसाइट www.mpjalnigam.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख- 30 जनवरी 2018

अन्य जानकारियों के लिए मध्य प्रदेश जल निगम की वेबसाइट www.mpjalnigam.co.in पर जाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन