1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. LIC HFL Recruitment 2019: एलआईसी में ग्रजुएट पास के लिए निकली बंपर वैंकेसी, यहां करना होगा अप्लाई

LIC HFL Recruitment 2019: एलआईसी में ग्रजुएट पास के लिए निकली बंपर वैंकेसी, यहां करना होगा अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 07, 2019 06:00 pm IST,  Updated : Aug 07, 2019 06:00 pm IST

लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC), एलआईसी एचएएफएल (HFL) मैनेजेरियल पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी कर दिया है।

lic hfl recruitment 2019- India TV Hindi
lic hfl recruitment 2019

LIC HFL Recruitment 2019: लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC), एलआईसी एचएएफएल (HFL) मैनेजेरियल पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी कर दिया है। इच्छुक और आर्ह अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एलआईसी एचएएफएल (HFL) मैनेजेरियल पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अगस्त है। एलआईसी की ऑफिशियल वेबसाइट www.lichousing.com की मानें तो इस भर्ती के जरिए कुल 300 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। एलआईसी एचएएफएल (HFL) मैनेजेरियल पदों पर होने वाली भर्तियों से संबंधित अधिक डिटेल्स अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

एलआईसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन की मानें तो असिस्टेंट और एसोसिएट पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्तियां रीजन वाइज प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। एलआईसी के विभिन्न पदों पर आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं. एलआईसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर चयन प्रक्रिया से संबंधित पूरी जानकारी विस्तार में दी गई है।

एलआईसी के विभिन्न पदों पर आवेदन की आर्हता : LIC HFL Managerial posts Eligibility Criteria

  • एलआईसी के असिस्टेंट मैनेजर और पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास ग्रेजुशन की डिग्री 55 प्रतिशत अंकों साथ होनी चाहिए।
  • एसोसिएट मैनेजर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 60 प्रतिशत होना चाहिए।
  • असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास एमबीए की दो वर्षीय डिग्री होनी चाहिए.
  • एलआईसी के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 21 वर्ष से 28 वर्ष होनी चाहिए. अधिक जानकारी अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते है।

एलआईसी एचएफएल के मैनेजेरियल पदों पर चयन की प्रक्रिया : LIC HFL Managerial posts Selection Process

एलआईसी के विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद किया जाएगा। चयन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन