Wednesday, March 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. RRB JE 2019: आरआरबी जेईई डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें चेक

RRB JE 2019: आरआरबी जेईई डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें चेक

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Nov 13, 2019 12:55 pm IST, Updated : Nov 13, 2019 12:55 pm IST

रेलवे भर्ती बोर्ड ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस के लिए आरआरबी जेई एडमिट कार्ड 2019 जारी कर दिया है।

RRB JE 2019 Document Verification- India TV Hindi
RRB JE 2019 Document Verification

RRB JE 2019 Document Verification: रेलवे भर्ती बोर्ड ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस के लिए आरआरबी जेई एडमिट कार्ड 2019 जारी कर दिया है। उम्मीदवार आरआरबी बेंगलुरु, आरआरबी मुंबई, आरआरबी कोलकाता, आरआरबी अजमेर जैसी क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक साइट rrbonlinereg.in के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा।

आरआरबी दस्तावेज सत्यापन 19 नवंबर से शुरू होगी और 24 दिसंबर तक जारी रहेगा। आरआरबी ने जूनियर इंजीनियर (जेई), जूनियर इंजीनियर (इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी), डिपो सामग्री अधीक्षक (डीएमएस) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (सीएमए) के लिए सेकेंड स्टेज सीबीटी का आयोजन 28 अगस्त से 1 सितंबर 2019 तक किया था।

आरआरबी जेई एडमिट कार्ड 2019 कैसे डाउनलोड करें: How To Download JEE Admit Card 2019

  1. उम्मीदवार सबसे पहले क्षेत्रीय आरआरबी जैसे आरआरबी अजमेर, आरआरबी मुंबई, आरआरबी बैंगलोर की आधिकारिक वेबसाइट rrbonlinereg.in पर जाएं।
  2. वहां होम पेज पर उपलब्ध डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आरआरबी जेई एडमिट कार्ड 2019 लिंक पर क्लिक करें।
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, अब यहां पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके लॉग इन करें।
  4. लॉग इन करने के बाद आपका RRB JE 2019  एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. उम्मीदवार अपना RRB JE 2019  एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आरआरबी जेई एडमिट कार्ड 2019 एक हार्ड कॉपी सहेज कर रखें।

आरआरबी जेई परीक्षा 2019 द्वार भारतीय रेलवे में जूनियर इंजीनियरों के 13,487 खाली पद भरे जाएंगे। परीक्षा के द्वारा देश भर के भारतीय रेलवे में जूनियर इंजीनियर (जेई), जूनियर इंजीनियर (इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी), डिपो सामग्री अधीक्षक (डीएमएस) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (सीएमए) के पद भरे जाएंगे।उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आरआरबी की आधिकारिक साइट के माध्यम से भर्ती संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

Advertisement
Advertisement
Advertisement