1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. SAIL Recruitment 2019: सेल में निकली 148 पदों पर भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

SAIL Recruitment 2019: सेल में निकली 148 पदों पर भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 20, 2019 04:31 pm IST,  Updated : Nov 20, 2019 04:31 pm IST

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) कई पदों पर भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी कर दिया है।

sail recruitment 2019- India TV Hindi
sail recruitment 2019

SAIL Recruitment 2019: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) कई पदों पर भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी कर दिया है। इच्छुक और अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेत हैं। विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन से जु़ड़ी पूरी डिटेल्स विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वो आवेदन से पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई पूरी गाइडलाइन पढ़ लें, ताकि फॉर्म भरने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, अगर कोई भी अभ्यर्थी गलत फॉर्म भरता है तो विभाग द्वारा उसका फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा।

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) कि ऑफिशियल वेबसाइट sailcareers.com पर जारी नोटिफिकेशन की मानें तो नॉन- एग्जीक्यूटिव और एग्जीक्यूटीव पदों पर भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है। 31 दिसंबर के बाद किसी भी अभ्यर्थी फॉर्म विभाग द्वारा एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा. ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन की मानें विभाग द्वारा इस भर्ती के जरिए कुल 148 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

सेल एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर ऐसे करें आवेदन : SAIL Executive & Non Executive posts Eligibility Criteria

  • सेल एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।अर्हता से जुड़ी अधिक जानकारी अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर अर्हता से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार में दी गई है।
  • सेल एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों के लिए ऐसे करें आवेदन: सेल के विभिन्न पदों पर ऐसे करें आवेदन 
  • सेल के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जायें।
  • सेल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जानें के बाद आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • सेल का फॉर्म भरें
  • सेल का फॉर्म भरने के बाद उसकी एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन