1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. Sarkari Naukri 2019: इंडियन आर्मी में निकली खास पदों के लिए वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

Sarkari Naukri 2019: इंडियन आर्मी में निकली खास पदों के लिए वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 18, 2019 04:40 pm IST,  Updated : Jul 18, 2019 04:40 pm IST

इंडियन आर्मी ने NCC Special Entry Scheme 47th Course और SSC Officers (AFMS) पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए हैं।

indian army jobs 2019- India TV Hindi
indian army jobs 2019

Sarkari Naukri 2019: अगर आप ग्रेजुएट हैं या आपके पास एमबीबीएस की डिग्री है तो आपके लिए इंडियन आर्मी में कुछ खास पदों पर नौकरी पाने का एक बेहतर मौका है। दरअसल, इंडियन आर्मी ने NCC Special Entry Scheme 47th Course और SSC Officers (AFMS) पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए हैं। अगर आप इस वैकेंसी में इच्छुक हैं तो आप इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम वैकेंसी की मुख्य बातें

  • पद का नाम - NCC Special Entry Scheme 47th Course
  • पदों की संख्या - 55 (पुरुष - 50, महिला - 5)
  • वेतनमान- 56100-1,77,500/- (स्तर-10)
  • योग्यता - ग्रेजुएट (न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक)
  • आयु सीमा - 19 से 25 वर्ष
  • नौकरी का स्थान - अखिल भारतीय
  • यहां करें ऑनलाइन अप्लाई

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि - 10 जुलाई 2019 से शुरू 
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 08 अगस्त 2019

एसएससी ऑफिसर्स वैकेंसी की मुख्य बातें

  • पद का नाम - एसएससी ऑफिसर (AFMS)
  • पदों की संख्या - 150 (पुरुष - 135, महिला - 15)
  • वेतनमान - 97000/- (प्रति माह)
  • योग्यता  - एमबीबीएस (सिर्फ पहली या दूसरी कोशिश में परीक्षा पास होना चाहिए)
  • आयु सीमा - 45 वर्ष
  • भारतीय सेना की नौकरी का स्थान - अखिल भारतीय
  • यहां करें ऑनलाइन अप्लाई

आवेदन शुल्क

एसएससी ऑफिसर पद पर आवेदन के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना है। यह भुगतान ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से किया जा सकता है। एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम पद के लिए आवेदन करने पर कोई आवेदन शुल्क नहीं देना है।

महत्वपूर्ण तिथियां:

  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि - 22 जून 2019 से शुरू
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 21 जुलाई 2019
  • साक्षात्कार के टेंटेटिव डेट्स - 30 जुलाई 2019

चयन की प्रक्रिया:

इंडियन आर्मी की इस वैकेंसी में एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम पद पर उम्मीदवारों का चयन एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा, जबकि एसएससी ऑफिसर पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन