1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. बिहार में निजी स्कूलों की 3 माह की फीस माफ हो: वीआईपी

बिहार में निजी स्कूलों की 3 माह की फीस माफ हो: वीआईपी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 07, 2020 03:44 pm IST,  Updated : Apr 07, 2020 03:44 pm IST

बिहार के विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने लॉकडाउन में संकट से जूझ रहे लोगों के लिए स्कूलों की तीन महीने की फीस माफ करने की मांग की है।

3 months fee waived for private schools in Bihar- India TV Hindi
3 months fee waived for private schools in Bihar Image Source :

पटना। बिहार के विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने लॉकडाउन में संकट से जूझ रहे लोगों के लिए स्कूलों की तीन महीने की फीस माफ करने की मांग की है। वीआईपी सवर्ण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विकास सिंह ने मंगलवार को कहा कि लॉकडाउन के इस दौर में बच्चों की छुट्टी है और संभावना है कि इस पूरे माह में स्कूलों में छुट्टी रहे।

उन्होंने कहा, "आज शहर हो या ग्रामीण इलाके हों, अधिकांश अभिभावक अपने बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला करवा चुके हैं, जबकि इस लॉकडाउन में कई अभिभावकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस स्थिति में स्कूलों को फीस लेना सही नहीं है।"

सिंह ने सरकार से भी इस मामले में हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा, "कोरोना संकट से पूरा देश एकजुट होकर लड़ रहा है। ऐसे में जब स्कूल बंद हैं, तब फीस लेने का कोई औचित्य ही नहीं है।उन्होंने कहा, "अगर फिर भी कोई स्कूल, फीस की मांग करते हैं, तो सरकार को इस पर सख्ती करना चाहिए और फीस माफी को लेकर एडवाइजरी करना चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन