1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. राजस्थान में चालानी गार्ड के 876 नये पदों को मंजूरी

राजस्थान में चालानी गार्ड के 876 नये पदों को मंजूरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 25, 2019 05:13 pm IST,  Updated : Sep 25, 2019 05:13 pm IST

राजस्थान सरकार ने चालानी गार्ड के 876 नये पद सृजित करने को मंजूरी दी है जिसमें हैड कांस्टेबल तथा कांस्टेबल के पद शामिल हैं।

876 New Posts Of Challan Guards Approved In Rajasthan- India TV Hindi
876 New Posts Of Challan Guards Approved In Rajasthan

नई दिल्ली।  राजस्थान सरकार ने चालानी गार्ड के 876 नये पद सृजित करने को मंजूरी दी है जिसमें हैड कांस्टेबल तथा कांस्टेबल के पद शामिल हैं। यहां जारी एक सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चालानी गार्ड के 876 नये पदों के सृजन को स्वीकृति दी है।

इनमें हैड कांस्टेबल के 132 तथा कांस्टेबल के 744 पद शामिल हैं। बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री के इस निर्णय से विचाराधीन बंदियों की अदालतों में पेशी के लिए उपस्थिति सुनिश्चित की जा सकेगी और न्याय प्रक्रिया को गति मिलेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन