1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. Admission Alert: अब अप्रैल में ही शुरू होगा DU में दाखिला!

Admission Alert: अब अप्रैल में ही शुरू होगा DU में दाखिला!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 06, 2018 04:36 pm IST,  Updated : Jan 06, 2018 04:36 pm IST

दाखिला प्रक्रिया देरी से शुरू होने के कारण 21 जुलाई से कक्षाएं शुरू हो जाने के बाद भी सितंबर तक दाखिले होते थे.

admission in delhi university- India TV Hindi
delhi university college

नई दिल्ली2018-19 के सत्र के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार डीयू में पिछले वर्ष के मुकाबले एक महीने पहले ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अधिकारिक रूप से बताया गया है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में ही आवेदन शुरू हो जाएंगे।

इस बार डीयू ने दाखिला समिति में पिछले साल के मुकाबले दोगुने सदस्यों के शामिल किया है। दाखिला प्रक्रिया देरी से शुरू होने की वजह 21 जुलाई से कक्षाएं शुरू हो जाने के बाद भी सितंबर तक दाखिले चलते थे।

डीयू के वीसी जल्द दाखिला प्रक्रिया शुरू कराना चाहते हैं। दाखिला प्रक्रिया एक माह पहले शुरू होने से छात्रों को प्रमाणपत्र तैयार कराने और ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अधिक समय मिल जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन