1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. लॉ के छात्रों के लिए बार काउंसिल से आई अच्छी खबर, किया जाएगा प्रमोट

लॉ के छात्रों के लिए बार काउंसिल से आई अच्छी खबर, किया जाएगा प्रमोट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 10, 2020 09:23 am IST,  Updated : Jun 10, 2020 09:55 am IST

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने कानून की पढ़ाई कर रहे छात्रों को लेकर विश्वविद्यालयों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

लॉ के छात्रों के लिए बार काउंसिल से आई अच्छी खबर, किया जाएगा प्रोमोट- India TV Hindi
लॉ के छात्रों के लिए बार काउंसिल से आई अच्छी खबर, किया जाएगा प्रोमोट Image Source : FILE

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कारण लागू देशव्यापी लॉकडाउन से शिक्षण कार्य प्रभावित हुए है। ऐसे में बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने कानून की पढ़ाई कर रहे छात्रों को लेकर विश्वविद्यालयों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनमें कहा गया है कि आखिरी वर्ष के कानून के छात्रों को छोड़कर बाकि सभी को उनके पिछले शैक्षिक परिणाम और वर्तमान वर्ष के आंतरिक परीक्षाओं में प्राप्त अंक के आधार पर प्रोन्नत कर दिया जाए।

BCI ने देशभर के सभी विश्वविद्यालयों और कानून की पढ़ाई कराने वाले सभी कालेजों को यह दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके संबंध में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सचिव श्रीमंतो सेन ने पत्र जारी किया है, जिसमें कहा गया कि एलएलबी और बीए-एलएलबी के आखिरी साल के छात्रों की ऑनलाइन परीक्षाएं या दूसरे विकल्पों के जरिए परीक्षाएं आयोजित कराई जाएं। 

दिशा-निर्देशों में कहा गया कि संस्थान खुलने के एक माह के भीतर अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित करा ली जाएं। BCI ने पत्र में कहा कि विश्वविद्यालयों को यूजीसी के विस्तृत दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोविड-19 के मानकों का पूरी तरह से पालन करना होगा। इसमें परिसर, कक्षाओं और परीक्षा कक्षों को समय-समय पर सेनिटाइज कराना और उनमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना शामिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन