1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. COVID-19: CBSE ने छात्रों के लिए जारी किया नया नोटिस, इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए कहा

COVID-19: CBSE ने छात्रों के लिए जारी किया नया नोटिस, इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए कहा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 05, 2020 05:08 pm IST,  Updated : Apr 05, 2020 05:10 pm IST

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में सीबीएसई ने एक नोटिस जारी करते हुए छात्र-छात्रों को एक मोबाइल ऐप के बारे में बताया है।

cbse issued new notice, asked to download this app- India TV Hindi
cbse issued new notice, asked to download this app

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में सीबीएसई ने एक नोटिस जारी करते हुए छात्र-छात्रों को एक मोबाइल ऐप के बारे में बताया है। आरोग्य सेतु नाम के इस ऐप के लिए सीबीएसई ने नोटिस भेजकर सभी से अपील की है कि इस मोबाइल एप्लिकेशन को डाउनलोड करें और इसका प्रयोग करें। एंड्रॉयड और एप्पल स्टोर (Android play store and ios) दोनों के लिए ये एप्लीकेशन उपलब्ध है।

संक्रमण से खतरे की देगा जानकारी

 भारत सरकार ने पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत इस ऐप को तैयार किया है। सरकार ने कोरोनावायरस (कोविड-19) से लड़ने के लिए इस ऐप को बनाया है। सरकार के मुताबिक ये एप्लिकेशन लोगों को यह बताने में मदद करेगा कि उन्हें कोरोनावायरस से संक्रमण का कितना खतरा है। साथ ही कोरोना से संक्रमण का खतरा होने पर यह ऐप आगाह कर देगा।

सीबीएसई ने सभी स्कूल प्रिंसिपल्स को अलग से भी ये नोटिस भेजा है। इसमें उनसे अपील की गई है कि वे अपने टीचर्स, स्टूडेंट्स, उनके पैरेंट्स व अन्य स्टाफ को इसके बारे में बताएं। ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन