1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. CBSE ने 2018 UGC NET के लिए जारी किए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

CBSE ने 2018 UGC NET के लिए जारी किए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 21, 2018 02:15 pm IST,  Updated : Jun 21, 2018 02:15 pm IST

UGC NET admit card: CBSE ने 2018 UGC (National Eligibility Test) NET परिक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है...

UGC NET Admit Card- India TV Hindi
UGC NET Admit Card

नई दिल्ली: CBSE ने 2018 UGC (National Eligibility Test) NET परिक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। इसके लिए जिन कैंडिडेटस ने इसके लिए अप्लाई किया था, वह अपना एडमिट कार्ड cbsenet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 8 जुलाई हो होने वाले इस एग्जाम को पास करने वाले कैंडिटेड रिसर्च फेलोशिप या असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए योग्य हो जाएंगे। इस साल UGC ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 से बढ़ाकर 30 वर्ष कर दी गई है।

परीक्षा पैटर्न में बदलाव

इस बार परीक्षा में तीन की बजाय केवल दो ही पेपर होंगे। पहला पेपर जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट होगा जिसमें छात्रों को 1 घंटे में 50 प्रश्नों का जवाब देना होगा और वही दूसरे पेपर में 100 प्रश्न होंगे, जिसके लिए 2 घंटों का समय छात्रों को मिलेगा। पेपर 1और 2 क्रमश: 100,200 अंकों के होंगे।

ऐसे करें UGC NET admit card 2018 डाउनलोड 

1: cbsenet.nic.in पर जाएं 
2:  Login for Admit Card and Image Correction – NET July 2018 के लिंक पर क्लिक करें।
3: अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल कर लॉग इन करें। 
4: अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। 

2017 में 9 लाख से ज्यादा ने किया था रजिस्ट्रेशन

CBSE के अनुसार इससे पहले NET का एग्जाम 1700 सेंटर्स में 5 नवंबर 2017 को हुआ था, जिसके लिए 9.30 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 75 फीसदी से भी अधिक छात्र परीक्षा देने पहुंचे थे। जिसमें लगभग 4,09,439 पुरुष और 5,19,557 महिलाएं शामिल थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन