1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. स्कूलों में पढ़ाया जाएगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, CBSE ने की शुरुआत

स्कूलों में पढ़ाया जाएगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, CBSE ने की शुरुआत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 09, 2019 08:15 pm IST,  Updated : Sep 09, 2019 08:17 pm IST

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इंसानों की ज़िंदगी में बढ़ते प्रभाव को देखकर अब सीबीएसई ने इसे अपने पाठ्यक्रम में शामिल करने का फ़ैसला किया है।

CBSE to introduce artificial intelligence courses- India TV Hindi
CBSE to introduce artificial intelligence courses

CBSE: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इंसानों की ज़िंदगी में बढ़ते प्रभाव को देखकर अब सीबीएसई ने इसे अपने पाठ्यक्रम में शामिल करने का फ़ैसला किया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के एक उच्च अधिकार नें कहा है की इसके बढ़ते प्रभाव को लेकर शिक्षा बोर्ड इसे अपने पाठ्यक्रम में लागू कर रही है। उन्होंने कहा की अमेरिकी स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई कराई जाती है। इसका वैश्विक स्तर पर प्रभान काफ़ी बढ़ रहा है।

पिछले कुछ सालों मे देश और दुनिया में ARTIFICIAL INTELLIGENCE को लेकर लोगों का रुझान बढ़ा है। आज देश मे हर नागरिक AI से जुडा हुआ है। ARTIFICIAL INTELLIGENCE एक ऐसी तकनीक है जो इंसान के काम को बहुत ही आसान बना देती है। जिसके जरिए इंसान बैठै-बैठे मुश्किल काम को भी आसान तरीके से पूरा कर देता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन