1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. कोविड-19: भारतीय-अमेरिकी कलाकार मदद के लिए आया आगे

कोविड-19: भारतीय-अमेरिकी कलाकार मदद के लिए आया आगे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 19, 2020 12:28 pm IST,  Updated : Mar 19, 2020 12:28 pm IST

अमेरिका में कोविड-19 महामारी के बीच यहां के सुपरमार्केट में लोग ब्रेड और टॉयलेट पेपर के आखिरी रोल के लिए लड़ रहे हैं। ऐसे में भारतीय अमेरिकी कलाकार सैयद रहमान नेकी के मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। 'मॉर्डन आर्ट वॉल' नामक आर्ट गैलरी के संचालक रहमान ने अपने

Covid-19 Indian-American artist came forward to help- India TV Hindi
Covid-19 Indian-American artist came forward to help Image Source : PTI

नई दिल्ली। अमेरिका में कोविड-19 महामारी के बीच यहां के सुपरमार्केट में लोग ब्रेड और टॉयलेट पेपर के आखिरी रोल के लिए लड़ रहे हैं। ऐसे में भारतीय अमेरिकी कलाकार सैयद रहमान नेकी के मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। 'मॉर्डन आर्ट वॉल' नामक आर्ट गैलरी के संचालक रहमान ने अपने इंस्टाग्राम पर राशन और आवश्यक चीजें, दवाइयां प्राप्त करने में मदद की पेशकश की है।

अमेरिकन बाजार ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, उनके पोस्ट ने देशभर के लोगों पर गहरा प्रभाव छोड़ा है, जिसके बाद कई लोगों ने पोस्ट के माध्यम से मदद की पेशकश की है। अपनी शुरुआत को लेकर रहमान ने कहा, "एक व्यक्ति के तौर पर और एक कंपनी के तौर पर हम हमेशा से मदद करने को लेकर विचारशील रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "भारत में दिल्ली दंगों के पीड़ितों के लिए हमने बीते सप्ताह 11,000 डॉलर एकत्र किया था।" वहीं उनका कोविड-19 शुरुआत फेसबुक पर एक समूह द्वारा चलाए जा रहे मदद से प्रभावित है। यह समूह जरूरतमंदों को राशन ले जाने और घर पर डिलीवर करने की पेशकश करता है।

रहमान ने कहा, "हमनें भी पेशकश के साथ आगे आने का फैसला किया, कि जिन लोगों को घरों में सामानों की जरूरत है, हम उनकी मदद करेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "हमारे आसपास ऐसे कई बुजुर्ग और कमजोर लोग हैं, जिनके एक फोन पर हमारी टीम उनके पास पहुंच रही है।" 

रहमान मूल रूप से भारत के हैदराबाद के निवासी हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन