1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. कोविड19: स्कूल हुए बंद, शुरू होगी ऑनलाइन पढ़ाई, हरियाणा सरकार ने दिया निर्देश

कोविड19: स्कूल हुए बंद, शुरू होगी ऑनलाइन पढ़ाई, हरियाणा सरकार ने दिया निर्देश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 22, 2020 10:04 pm IST,  Updated : Mar 22, 2020 10:04 pm IST

हरियाणा सरकार ने कोरोनावायरस के कारण संस्थानों को बंद रखने के दौरान छात्रों के लिए ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने हेतू निर्देश जारी किये है।

covid 19 school closed, online education will start,...- India TV Hindi
covid 19 school closed, online education will start, haryana government orders Image Source :

हरियाणा सरकार ने कोरोनावायरस के कारण संस्थानों को बंद रखने के दौरान छात्रों के लिए ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने हेतू निर्देश जारी किये है। इस बारे में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा, "मुख्य सचिव द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव और शिक्षा विभाग के महानिदेशक को इस बारे में पत्र लिखा गया है।"हरियाणा सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा "कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी शिक्षा विभाग, संस्थान, विश्वविद्यालय अपने अधिकारिक वेब-पोर्टल और अन्य ऑनलाइन चैनलों के माध्यम से अपने छात्रों के लिए ऑनलाइन शिक्षा सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक तंत्र तैयार करेंगे।"

तकनीकी शिक्षा समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों से जुड़े विभागों, संस्थानों, विश्वविद्यालयों को अपनी फैकल्टी द्वारा वीडियो-ऑडियो लेसन, ट्यूटोरियल तैयार करवाए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सभी संबंधितों को इन आदेशों का पालन करने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन