1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. JNU में किसका लहराएगा परचम? छात्र संघ चुनाव परिणामों पर लगी रोक हटी

JNU में किसका लहराएगा परचम? छात्र संघ चुनाव परिणामों पर लगी रोक हटी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 17, 2019 02:23 pm IST,  Updated : Sep 17, 2019 02:23 pm IST

दिल्ली उच्च न्यायालय ने जेएनयू चुनाव समिति को छह सितंबर को हुए छात्र संघ चुनाव के परिणामों की घोषणा करने की मंगलवार को अनुमति दे दी।

Delhi HC permits JNU election committee to declare results...- India TV Hindi
Delhi HC permits JNU election committee to declare results of students union polls

नयी दिल्ली,  दिल्ली उच्च न्यायालय ने जेएनयू चुनाव समिति को छह सितंबर को हुए छात्र संघ चुनाव के परिणामों की घोषणा करने की मंगलवार को अनुमति दे दी। न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन को भी लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार चुनाव परिणाम अधिसूचित करने की अनुमति दे दी।

अदालत ने विश्वविद्यालय को 17 सितंबर तक चुनाव परिणाम अधिसूचित करने से रोक दिया था। उसने दो छात्रों की दो याचिकाओं का निपटारा करते हुए यह आदेश दिया। छात्रों ने आरोप लगाया था कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ में काउंसलर के चुनाव के लिए उनके पर्चे को अवैध तरीके से खारिज कर दिया गया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

JNU