1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के 20 जून से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना

दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के 20 जून से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 11, 2020 08:22 am IST,  Updated : Jun 11, 2020 08:42 am IST

दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रकिया के 20 जून से शुरू होने की संभावना है तथा कोरोना वायरस के चलते इस बार खेलकूद श्रेणी और पाठ्येत्तर गतिविधियां श्रेणी के तहत प्रवेश के लिए कोई ‘ट्रायल’ नहीं होगा।

Delhi University, Delhi University admission 2020, DU registration- India TV Hindi
Delhi University admissions set to begin from June 20 Image Source : WWW.DU.AC.IN

नयी दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रकिया के 20 जून से शुरू होने की संभावना है तथा कोरोना वायरस के चलते इस बार खेलकूद श्रेणी और पाठ्येत्तर गतिविधियां श्रेणी के तहत प्रवेश के लिए कोई ‘ट्रायल’ नहीं होगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रवेश संबंधी स्थायी समिति ने मंगलवार अपनी एक बैठक में तय किया कि सभी पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण 20 जून से चार जुलाई तक खुला रहेगा।

सीबीएसई द्वारा परिणाम घोषित किये जाने के बाद अंकों के अद्यतन के लिए पंजीकरण का एक और दौर होगा। अगस्त में कट-ऑफ घोषित किये जाने की संभावना है। लेकिन यह इस पर निर्भर करेगा कि सीबीएसई कब अपना परिणाम घोषित करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन