1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. हरियाणा के निजी स्कूलों को लॉकडाउन के दौरान फीस नहीं लेने का निर्देश

हरियाणा के निजी स्कूलों को लॉकडाउन के दौरान फीस नहीं लेने का निर्देश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 03, 2020 06:23 pm IST,  Updated : Apr 03, 2020 06:23 pm IST

हरियाणा सरकार ने निजी स्कूलों को लॉकडाउन की अवधि के दौरान फीस नहीं वसूलने का निर्देश दिया है।

 directive to private schools in haryana not to charge...- India TV Hindi
 directive to private schools in haryana not to charge fees during lockdown

हरियाणा सरकार ने निजी स्कूलों को लॉकडाउन की अवधि के दौरान फीस नहीं वसूलने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि सरकार ने “तत्काल प्रभाव से सभी तरह के शुल्क लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है।” हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों को संबंधित इलाकों के निजी स्कूलों को राज्य सरकार के निर्देशों से अवगत कराने को कहा है।

बयान में कहा गया, “राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों को कोविड-19 के प्रसार को रोकने के मद्देनजर अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। ऐसा पता चला है कि कुछ निजी स्कूल परिजन पर तत्काल फीस जमा करने का दबाव बना रहे हैं।” इसमें कहा गया कि स्थिति सामान्य होने और स्कूल खुलने के बाद ही फीस ली जा सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन