1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. माता पिता पर फीस जमा करने का दबाव ना बनायें : लखनऊ जिलधिकारी

माता पिता पर फीस जमा करने का दबाव ना बनायें : लखनऊ जिलधिकारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 05, 2020 10:54 pm IST,  Updated : Apr 05, 2020 10:54 pm IST

जिला प्रशासन ने जिले के सभी शैक्षिक संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे बच्चों की एडवांस फीस जमा करने का दबाव माता पिता पर ना बनायें ।

do not pressure parents to deposit fees says lucknow...- India TV Hindi
do not pressure parents to deposit fees says lucknow district magistrate

लखनऊ जिला प्रशासन ने जिले के सभी शैक्षिक संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे बच्चों की एडवांस फीस जमा करने का दबाव माता पिता पर ना बनायें । जिलाधिकारी :डीएम: अभिषेक प्रकाश ने रविवार को जारी आदेश में कहा कि कोविड—19 महामारी के कारण आपातकाल के समय माता पिता पर फीस जमा करने का दबाव नहीं बनाया जाना चाहिए और किसी भी छात्र -छात्रा को आनलाइन क्लास से वंचित नहीं रखा जाना चाहिए और न ही किसी का नाम काटा जाना चाहिए ।

प्रकाश ने कहा कि आपातकाल खत्म हो जाने के बाद तिमाही फीस का समायोजन किया जा सकता है और माता पिता को इसकी सूचना दी जानी चाहिए । जिलाधिकारी ने कहा कि इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन