1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई करा रहे स्कूल केवल ‘ट्यूशन फीस’ लें : पंजाब सरकार

लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई करा रहे स्कूल केवल ‘ट्यूशन फीस’ लें : पंजाब सरकार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 15, 2020 10:34 am IST,  Updated : May 15, 2020 10:34 am IST

पंजाब सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि लॉकडाउन के दौरान राज्य में ऑनलाइन पढ़ाई करा रहे स्कूल छात्रों से केवल ‘ट्यूशन फीस’ ही ले सकते हैं।

punjab government- India TV Hindi
punjab government Image Source : FILE

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि लॉकडाउन के दौरान राज्य में ऑनलाइन पढ़ाई करा रहे स्कूल छात्रों से केवल ‘ट्यूशन फीस’ ही ले सकते हैं। राज्य सरकार ने कहा कि दाखिला, पोशाक या अन्य चीजों के शुल्क छात्रों से नहीं लिए जा सकते। शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि देशभर में संकट की इस घड़ी में स्कूल प्रबंधनों को इस अकादमिक सत्र में फीस या कोई अन्य शुल्क बढ़ाने से बचना चाहिए।

उन्होंने एक बयान में कहा कि लॉकडाउन के दौरान आर्थिक गतिविधियां बेहद कम हो गई हैं। इसलिए छात्रों के अभिभावकों राहत देने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने एक आदेश पारित किया है, जिसके तहत स्कूल लॉकडाउन के दौरान केवल ‘ट्यूशन फीस’ ले सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि सरकारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि केवल ऑनलाइन पढ़ाई कराने वाले स्कूल ही ‘ट्यूशन फीस’ ले सकते हैं, जबकि बाकी स्कूल किसी तरह की कोई फीस नहीं ले सकते।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन