पणजी। गोवा के विभिन्न स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दे दी गई है। राज्य सरकार ने यह जानकारी दी। गोवा के शिक्षा निदेशक सुरेश अमोनकर की ओर से जारी परिपत्र में कहा गया है कि राज्य के स्कूल, शैक्षणिक एवं कोचिंग संस्थान 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्कूल और शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी काफी समय से घर से काम करने की अनुमति देने की मांग कर रहे थे। गोवा में 24 जुलाई तक कोरोना वायरस संक्रमण के 4,540 मामले सामने आ चुके हैं। परिपत्र में कहा गया है, ''शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारी जहां तक संभव हो घर पर रहकर काम करें। उन्होंने बेवजह स्कूल/शिक्षण संस्थान न बुलाया जाए।''
- Hindi News
- एजुकेशन
- न्यूज
- गोवा में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति मिली
गोवा में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति मिली
गोवा के विभिन्न स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दे दी गई है।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement