1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. कर्नाटक में सरकार के प्रशिक्षण संस्थान 15 जुलाई से खुलेंगे

कर्नाटक में सरकार के प्रशिक्षण संस्थान 15 जुलाई से खुलेंगे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 02, 2020 09:56 am IST,  Updated : Jul 02, 2020 09:56 am IST

अनलॉक-2.0 के बीच कर्नाटक में केंद्र और राज्य सरकार के सभी प्रशिक्षण संस्थान 15 जुलाई से खुल जाएंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी बुधवार को दी।

government training institutes to open in karnataka from...- India TV Hindi
government training institutes to open in karnataka from July 15 Image Source : FILE PHOTO

बेंगलुरू। अनलॉक-2.0 के बीच कर्नाटक में केंद्र और राज्य सरकार के सभी प्रशिक्षण संस्थान 15 जुलाई से खुल जाएंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी बुधवार को दी। मुख्य सचिव टी.एम. विजय भास्कर ने कहा, "केंद्र और राज्य सरकार के सभी प्रशिक्षण संस्थानों के 15 जुलाई से संचालन की अनुमति दे दी गई है।"

इन संस्थानों का संचालन शुरू होने से पहले हालांकि इनके लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। ये दिशा-निर्देश कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग और कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा जारी किए जाएंगे। राज्य में स्कूल, कॉलेज एवं अन्य शैक्षिक संस्थान हालां कि 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। सरकार ऑनलाइन शिक्षण के विकल्प पर भी विचार कर रही है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन